क्या पाकिस्तान भारत पर साइबर अटैक कर रहा है? जानिए ताज़ा रिपोर्ट और सुरक्षा उपाय
क्या पाकिस्तान साइबर अटैक कर रहा है? जानिए पूरी सच्चाई आज के डिजिटल युग में जहां एक तरफ देशों के बीच कूटनीतिक और सैन्य टकराव की खबरें आती रहती हैं, वहीं दूसरी ओर साइबर वॉरफेयर भी उतनी ही खतरनाक होती जा रही है। हाल ही में कई रिपोर्ट्स और सरकारी चेतावनियों के अनुसार, पाकिस्तान से जुड़े हैकर भारत पर लगातार साइबर हमले कर रहे हैं। Operation Sindur Cyber attack पाकिस्तान के साइबर हमलों के पीछे की सच्चाई भारत की खुफिया एजेंसियों और रक्षा विभाग ने यह पाया है कि पाकिस्तान से संचालित कुछ साइबर हैकिंग ग्रुप्स भारत की संवेदनशील वेबसाइट्स, रक्षा संस्थानों, और वित्तीय क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं। ये हमले सिर्फ डेटा चुराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका उद्देश्य भारत की आंतरिक सुरक्षा और विश्वास प्रणाली को प्रभावित करना है। 1. भारतीय रक्षा वेबसाइट्स पर साइबर अटैक पाकिस्तानी हैकर्स ने आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) और मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (MES) जैसी रक्षा संस्थाओं की वेबसाइट्स को निशाना बनाया। इन वेबसाइट्स से डेटा चुराने और सिस्टम को निष्क्रिय करने की कोश...